Rheumatoid Arthritis Diet chart

⏺रूमेटाइड अर्थराइटिस (आमवात) के लिए डाइट प्लान (Diet Plan for Rheumatoid Arthritis) रूमेटाइड अर्थराइटिस को गठिया रोग भी कहते हैं। इस बीमारी में रोगी को हड्डियों के जोड़ों में सूजन हो जाती है, और जोड़ों में दर्द होने लगता है। उम्र के बढ़ने, और अस्वस्थ खान-पान के कारण रूमेटाइड अर्थराइटिस (गठिया) की समस्या हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार,  रूमेटाइड अर्थराइटिस रोग महिलाओं में ज्यादा पाई जाती है, और अधिकांशतः 40 वर्ष की उम्र के बाद ही होती है। क्या आपको पता है कि रूमेटाइड अर्थराइटिस से ग्रस्त होने पर आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए। दरअसल किसी भी बीमारी में दवा का पूरा असर तभी होता है जब उचित खान-पान और परहेज किए जाएं। इसलिए यहां रूमेटाइड अर्थराइटिस (गठिया) के लिए डाइट चार्ट बताया जा रहा है।                                                                                                                             गठिया के इस डाइट प्लान को अपनाकर आप ना सिर्फ बीमारी को नियंत्रित कर सकते हैं बल्कि ज्यादा और जल्द राहत पा सकते हैं। 1. रूमेटाइड अर्थराइटिस (आमवात) रोग में क्या खाएं (Your Diet During Rheumatoid Arthritis Disease) 2 रूमेटाइड अर्थराइटिस (आमवात) बीमारी में क्या ना खाएं (Food to Avoid in Rheumatoid Arthritis Disease) 3 रूमेटाइड अर्थराइटिस (आमवात) के इलाज के लिए आपका डाइट प्लान (Diet Plan for Rheumatoid Arthritis Treatment)                                              4 रूमेटाइड अर्थराइटिस (आमवात) के इलाज लिए आपकी जीवनशैली (Your Lifestyle for Rheumatoid Arthritis Treatment) 5 रूमेटाइड अर्थराइटिस (आमवात) रोग में ध्यान रखने वाली बातें (Points to b Arthritis Disease) 6 रूमेटरूमेटाइड अर्थराइटिस (आमवात) रोग में क्या खाएं (You ✳रूमेटाइड अर्थराइटिस (गठिया) से ग्रस्त होने पर आपकी डाइट ऐसी होनी चाहिएः- ▪अनाज: पुराना चावल, गेहूं, जौ।दाल: अरहर, मूंग, मसूर दाल। ▪फलएवंसब्जियां: सेब, पपीता, सहजन, टिण्डा, परवल, लौकी, तोरई, खीरा, करेला।अन्य: कड़वा भोज्य पदार्थ जैसे– अजवाइन, अदरक, सौंफ, हींग, काला नमक, बहुत कम तेल, हल्का गर्मपानी, काली मिर्च, सेंधानमक, धनिया, लहसुन, जीरा, घी, एरण्डतेल, गुनगुनापानी, बिनामलाईका दूध, छाछ, पुनर्नवा। गोमूत्र का सेवन करें। ✳रूमेटाइड अर्थराइटिस (आमवात) बीमारी में क्या ना खाएं (Food to Avoid in Rheumatoid Arthritis Disease) रूमेटाइड अर्थराइटिस (गठिया) से ग्रस्त होने पर इनका सेवन नहीं करना चाहिएःः- ▪अनाज: नया धान, मैदा।दाल: काला चना, काबुली चना, चना, मटर। ▪फल एवं सब्जियां: आलू तथा अन्य कंदमूल, सरसों के पतों की सब्जी, भिंडी, अरबी।▪अन्य: दही, मछली, गुड़, दूध, अधिक नमक, कोल्ड ड्रिंक्स, संक्रमित/फफूंदी युक्त भोजन, अशुद्ध एवं संक्रमित जल, ठंडा भोजन, ठंडा पानी, सूखी सब्जी, तला हुआ एवं कठिनाई से पाचन वाला भोजन। ▪सख्त मना :- तैलीय मसालेदार भोजन, अचार, अधिक तेल, अधिक नमक कोल्ड ड्रिंक्स, मैदे वाले पदार्थ, शराब, फास्टफूड, सॉफ्टड्रिंक्स, जंक फ़ूड, डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ, मांसहार, मांसहार सूप। ✳रूमेटाइड अर्थराइटिस (आमवात) के इलाज के लिए आपका डाइट प्लान (Diet Plan for Rheumatoid Arthritis Treatment)                                                     रूमेटाइड अर्थराइटिस (गठिया) से पीड़ित होने पर सुबह उठकर दांतों को साफ करने (बिना कुल्ला किये) से पहले खाली पेट 1-2 गिलास गुनगुना पानी पिएं। नाश्ते से पहले पतंजलि आवंला व एलोवेरा रस पिएं। इसके साथ ही इन बातों का पालन करें। ✳समयआहार योजना (शाकाहार)- ▪नाश्ता (8 :30 AM) पोहा /उपमा (सूजी)/दलिया (नमकीन) / अंकुरित अनाज / 2 पतली रोटी ( मिश्रित अनाज आटा) + 1 कटोरी  सब्जी/ फलों का सलाद (केला, सेब, पपीता) ▪दिन का भोजन (12:30-01:30 PM)1-2 पतली रोटियां (मिश्रित अनाज आटा)+ 1 कटोरी हरी सब्जिया (उबली हुई) + 1 कटोरी दाल मूंग (पतली) + 1प्लेट सलादशाम का नाश्ता (05:30-06:00pm pm)1 पतंजलिकप दिव्य पेय +  2-3 आरोग्य बिस्कुट (पतंजलि) /सब्जियों का सूप ▪रात का भोजन (7:00 – 8:00 Pm)1-2 पतली रोटियां (पतंजलि मिश्रित अनाज आटा) + 1 कटोरी रेशेदार हरी सब्जियां + 1 कटोरी दाल मूंग (पतली) Issued for Public Interested By.. Dr.M.L.SHARMA B.A.M.S., CRAV in KSHAR-SUTRA(National Academy of Ayurveda, Ministry of health and family welfare,Dept.of ayush, govt. Of India, New Delhi) GENERAL AYURVED PRACTITIONER & CONSULTANT AYURVEDA PROCTOLOGIST MOB. 9413251279 Awarded by central ayush minister, GOVT. OF INDIA, NEW DELHI https://goo.gl/maps/QNh2u7znDEn